बेखौफ बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली

0

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह अर्जुन दास एंड संस के मालिक जयराम दास के भाई स्वर्ण व्यवसायी विजय दास शनिवार की रात दुकान बंद कर हेमरा स्थित घर जा रहे थे। घर पर पहुंचने के बाद वे स्कूटी खड़ा कर जैसे ही अंदर  जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी।



बेगूसराय, 14 जुलाई (हि.स.)। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की रात एक व्यवसायी को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह अर्जुन दास एंड संस के मालिक जयराम दास के भाई स्वर्ण व्यवसायी विजय दास शनिवार की रात दुकान बंद कर हेमरा स्थित घर जा रहे थे। घर पर पहुंचने के बाद वे स्कूटी खड़ा कर जैसे ही अंदर  जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गर्दन में गोली लगते ही विजय गिर गए और अपराधी स्कूटी लेकर फरार हो गये। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तथा गम्भीर रूप से घायल हालत में विजय को कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।  घटना की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंच गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से बेगूसराय में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर कड़ी कार्रवाई करने तथा बेगूसराय वासियों को अपराधियों के भय से मुक्त कराने के लिए ठोस कर्रवाई की मांग की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *