बेगूसराय: हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

0

गिरफ्तार तस्कर दीपक यादव उर्फ गोरेलाल लखीसराय जिला के मेदनी चौक थाना क्षेत्र का रहने वाला है।



बेगूसराय, 14 जुलाई (हि.स.)। बिहार में स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) टीम ने शनिवार रात जिले के बीहट में छापेमारी कर एक तस्कर को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर दीपक यादव उर्फ गोरेलाल लखीसराय जिला के मेदनी चौक थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने चार पिस्टल, आठ मैगजीन एवं एक टाटा इंडिका कार बरामद की।
एसटीएफ एसपी रंजीत मिश्रा को गुप्त जानकारी मिली थी कि दीपक बीहट में हथियार की सप्लाई करने वाला है, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। दीपक का लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, समस्तीपुर, पटना आदि के आपराधिक गिरोह को मुंहमांगी कीमत पर हथियार और गोली, मैगजीन मुहैया कराता था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *