बेगूसराय में भाजपा समर्थक किसान की हत्या

0

बेगूसराय के दियारा इलाका में बछवाड़ा से साहेबपुर कमाल तक जमीनी विवाद को लेकर रोज गोली चलती है तथा साल में दर्जनों किसान मारे जाते हैं। 



बेगूसराय,13 जुलाई (हि.स.)। बेगूसराय में पुलिस की लाख कवायद के बाद भी हत्या का दौर जारी है। शुक्रवार की रात बेखौफ बदमाशों ने गंगा दियारा प्रक्षेत्र में एक भाजपा समर्थक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी निवासी सुरेन्द्र सिंह के रूप में की गई है। मृतक के भाई राम सुदिष्ट सिंह भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि एक भाई आरएसएस के स्वयंसेवक हैं तथा परिवार के सभी लोग भाजपा के समर्थक हैं। सुबह में दियारा की ओर गये लोगों ने हत्या की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक का गांव के ही दो लोगों से जमीनी विवाद की बातें सामने आ रही है। पुलिस जमीन विवाद समेत तमाम पहलुओं की छानबीन में जुट गई है। जिन लोगों के साथ जमीन विवाद का मामला परिजनों ने बताया है उसके गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह घर से करीब चार किलोमीटर दूर पचरहिया-सोनू बाला दियारा में बने डेरा पर रहकर पशुपालन और खेती करते थे। रात में खाना खाकर सोने गये। इसी दौरान दे रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बता दें कि बेगूसराय के दियारा इलाका में बछवाड़ा से साहेबपुर कमाल तक जमीनी विवाद को लेकर रोज गोली चलती है तथा साल में दर्जनों किसान मारे जाते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *