गाजियाबाद : 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में दो इनामी समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

0

पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विजय नगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एनएच के पास हुई मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश धीरेंद्र को गिरफ्तार किया है।



गाजियाबाद, 13 जुलाई (हि.स.)। गाजियाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली भी लगी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस ने चार स्थानों पर मुठभेड़ के बाद कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विजय नगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एनएच के पास हुई मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश धीरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व बाइक व सात जून हो हुई लूट की वारदात में लूटे गए रुपये भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि यह लाल क्वार्टर का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान चली गोली से धीरेंद्र घायल हो गया।
इंदिरापुरम पुलिस ने वैशाली इलाके में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश फुरकान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व बाइक बरामद की है। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से फुरकान घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। लिंकरोड पुलिस ने ही सूर्यनगर से शातिर बदमाश जावेद को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इससे पहले लोनी पुलिस ने शुक्रवार को दिन में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों की बदमाशों को गोली लगी थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *