इस बार भ्रष्ट अधिकारियों पर वार !.

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी पारी की शुरुआत होते ही भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। वहीं कुछ दिन पहले ही उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी बैठक में दिल्ली के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया था। 



नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक की तरफ से शुक्रवार को एक आदेश जारी किया गया है कि भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की सूची तुरन्त तैयार की जाए। यह सूची तैयार होने के बाद इन पुलिसकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी पारी की शुरुआत होते ही भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। वहीं कुछ दिन पहले ही उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी बैठक में दिल्ली के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया था।
जिले के डीसीपी को दी जिम्मेदारी
पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक की तरफ से विजिलेंस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करें। उनके अलावा प्रत्येक जिले के डीसीपी व अन्य यूनिट के वरिष्ठ अधिकारियों को भी ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनाने को कहा गया है। इस सूची  में ऐसे पुलिसकर्मी शामिल किए जाएंगे जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर या इससे संबंधित किसी प्रकार का केस दर्ज हो। साथ ही ऐसे पुलिसकर्मियों के ऊपर भी गाज गिरेगी जिनके खिलाफ गंभीर आरोप के चलते विभागीय जांच चल रही है।
गलत व्यक्ति पुलिस फोर्स में नहीं
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर उसे पुलिस कमिश्नर को सौंपा जाएगा। इस सूची में शामिल लोगों को पुलिस महकमे से तुरंत निकाल दिया जायेगा।
वरिष्ठ अधिकारी की माने तो गलत व्यक्ति अब पुलिस फोर्स में नहीं होगा। वहीं इस सूची में पुलिसकर्मी की उम्र भी नहीं देखी जाएगी। सूची में चाहे युवा हो यहां रिटायर्डमेंट के नजीक हो, सब पर कर्रवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *