भारत और रूस अंतरिक्ष प्रणाली के निर्माण में करेंगे सहयोग

0

बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष अनुसंधान और गतिविधि के बारे में विशेष रूप से चर्चा हुई।



नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। भारत और रूस ने अपने विशिष्ट रणनीतिक संबंधों को और उच्चस्तर तक बढ़ाने के क्रम में अंतरिक्ष प्रणाली के निर्माण में सहयोग की पहल की है। रूस की अंतरिक्ष संस्था रोसकोस्मोस के महानिदेशक दमित्री रोगोजिन ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ द्विपक्षीय सहयोग के नए मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष अनुसंधान और गतिविधि के बारे में विशेष रूप से चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने भारत में अंतरिक्ष प्रणाली के निर्माण के संबंध में रूस के सहयोग पर भी चर्चा की। बातचीत में केंद्र सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में रूस के सहयोग और भागीदारी को और बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *