एलजेपी सांसद रामचन्द्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक

0

केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के छोटे भाई रामचन्द्र को गुरुवार की देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोपलास्टी करते समय तबीयत बिगड़ गई और इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है।



नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। बिहार से सांसद लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामचन्द्र पासवान को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालात नाजुक बताई गई है।

केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के छोटे भाई रामचन्द्र को गुरुवार की देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोपलास्टी करते समय तबीयत बिगड़ गई और इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है। उनके बड़े भाई राम विलास पासवान बेटे चिराग और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनसे मिलने पहुंचे हैं। केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे भी उनसे मिलने पहुंचे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *