नेपाल में येति एयरलाइंस का विमान उतरते समय रनवे से फिसला, सभी यात्री सुरक्षित

0

काठमांडू, 12 जुलाई (हि.स.)। काठमांडू में येती एयरलाइंस का विमान शुक्रवार को रनवे से फिसल गया। इसके बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
समाचार पत्र द हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, विमान एनवाईटी-422 नेपालगंज से आ रहा था और यह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय फिसल गया। विमान में चालक दल के तीन सदस्य समेत कुल 66 लोग सवार थे। इनमें 64 वयस्क और दो बच्चे शामिल थे।
येती एयरलाइंस ने ट्वीट पर इस घटना की पुष्टि की है और कहा कि फ्लाइट में सवार सब लोग सुरक्षित हैं और विमान खाली करा लिया गया है।
विदित हो कि घाटी में गुरुवार शाम से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण रनवे पर फिसलन हो गई है। यही वजह है कि यह घटना घटी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *