विदेश मंत्रालय में सचिव बने विकास स्वरूप

0

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1986 बैच के अधिकारी विकास स्वरूप की नियुक्ति एक अगस्त से प्रभावी होगी। वह संजीव अरोड़ा का स्थान लेंगे। संजीव ने इस वर्ष 25 फरवरी को ही यह कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह लेबनान में भारत के राजदूत थे।



नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। कनाडा में भारत के मौजूदा उच्चायुक्त विकास स्वरूप को विदेश मंत्रालय में काउंसलर, पासपोर्ट, वीजा, एवं प्रवासी भारतीय मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है।

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1986 बैच के अधिकारी विकास स्वरूप की नियुक्ति एक अगस्त से प्रभावी होगी। वह संजीव अरोड़ा का स्थान लेंगे। संजीव ने इस वर्ष 25 फरवरी को ही यह कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह लेबनान में भारत के राजदूत थे।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ओटावा में भारत के उच्चायुक्त विकास स्वरूप की एक अगस्त से विदेश मंत्रालय में काउंसलर, पासपोर्ट, वीजा तथा प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

विकास स्वरूप इससे पहले विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता भी रह चुके हैं। वह राजनयिक के साथ-साथ लेखक भी हैं। उनका उपन्याय “क्यू एंड ए” काफी चर्चित रहा और उस पर “स्लमडॉग मिलियनेयर” फिल्म भी बनाई गई। उस फिल्म को ऑस्कर सम्मान से भी नवाजा गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *