राजधानी दिल्ली में गर्मी के बाद अब उमस ने लोगों को किया बेहाल

0

स्थानीय मौसम विभाग सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 55 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिन के समय धूल भरी तेज हवाएं आने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंचने का अनुमान है।



नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से भले ही आसमान में बादल छाए हों लेकिन उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान तीन डिग्री ज्यादा है।

स्थानीय मौसम विभाग सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 55 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिन के समय धूल भरी तेज हवाएं आने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई तक राजधानी दिल्ली में धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 14 जुलाई को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाएने साथ गरज बिजली की संभावना है। 15 जुलाई से लेकर 16 जुलाई शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने पूरे आसार हैं। 17 व 18 जुलाई को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान न्यून्तम तापमान और अधिकतम तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *