बसई दारापुर में कर्मचारी राज्य बीमा मॉडल अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं

0

दमकल विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि बसई दारापुर के कर्मचारी राज्य बीमा मॉडल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बनी ओटी में आग लग गई है।



नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। पश्चिमी दिल्ली के बसई दारापुर के कर्मचारी राज्य बीमा मॉडल अस्पताल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं दमकल की छह गाड़ियां ने आधे घंटे में आग पर काबू लिया है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि बसई दारापुर के कर्मचारी राज्य बीमा मॉडल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बनी ओटी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और करीब आधे घंटे में आग पर काबू लिया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *