दिल्ली : महिला को बदमाशों ने मारी गोली

0

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8.06 बजे सूचना मिली कि द्वारका नॉर्थ के पास एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी है। 



नई दिल्ली, 11 जुलाई (हि.स.)। द्वारका जिले के द्वारका नॉर्थ इलाके में गुरुवार सुबह कार सवार महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान किरन (30) के रूप में हुई है। फिलहाल द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार किरन परिवार के साथ द्वारका सेक्टर-12 में रहती है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8.06 बजे सूचना मिली कि द्वारका नॉर्थ के पास एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को घायल अवस्था देखा, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को दो गोली लगी है। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद का लग रहा है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *