जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत है : ममता

0

एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में भारत की जनसंख्या एक अरब 30 करोड़ है जो चिंता की बात है। चीन के बाद भारत दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।



कोलकाता, 11 जुलाई (हि.स.)। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगातार बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने की जरूरत पर बल दिया है। गुरुवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि  आज राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस है। लगातार बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। हमें एक साथ मिलकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता बढ़ाने हेतु काम करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन लोगों को परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, मानवाधिकार और मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है। एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में भारत की जनसंख्या एक अरब 30 करोड़ है जो चिंता की बात है। चीन के बाद भारत दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। विश्व जनसंख्या दिवस के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिनमें जनसंख्या वृद्धि की वजह से होने वाले खतरे के प्रति लोगों को आगाह किया जाता है। 1989 से ही विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन की शुरुआत, संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास कार्यक्रम के तहत हुई और इसके बाद सारे देशों में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाने लगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *