मप्र पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

0

आमने-सामने हुई इस मुृठभेड़ में दो नक्सलियों को मारे गए हैं। यह जिले की पुलिस के लिए नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष का शव  बताया जा रहा है। 



बालाघाट, 10 जुलाई (हि.स.)। बालाघाट के जंगलों से नक्सलियों का सफाया करने के अभियान में जुटी बालाघाट पुलिस की मंगलवार देर रात को नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने हुई इस मुृठभेड़ में दो नक्सलियों को मारे गए हैं। यह जिले की पुलिस के लिए नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष का शव  बताया जा रहा है।
आईजी केपी व्यंकटेश्वर ने दावा किया कि पांच सशस्त्र एवं वर्दीधारी नक्सलियों से लांजी क्षेत्र के नेवरगांव के नक्सली क्षेत्र में पुलिस टीम से मंगलवार की देर रात को मुठभेड़ हुई। इसमें दो नक्सलियों को पुलिस टीम ने मार गिराया। उनके शवों को बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ में तीन नक्सली फरार हो गये हैं, जिनकी सघन तलाशी के लिए जंगलों में सर्चिंग अभियान बढ़ा दिया गया है। मारे गये नक्सलियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं। सशस्त्र नक्सलियों में चार पुरुष और एक महिला नक्सली थी।
घटना के बाद नक्सलियों के शवों को बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए रवाना हो गई है। पुलिस जल्द ही इसकी जानकरी को मीडिया को देगी । इसमें नक्सलियों के साथ मुठभेड़ और नक्सलियों की विस्तृत जानकारी होगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के आलाधिकारी बुधवार दोपहर बाद प्रेसवार्ता के माध्यम से इस घटना की जानकारी देंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *