एसबीआई के बाद ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने ब्याज दरें घटाईं, सस्ता होगा लोन

0

रिजर्व बैंक ऑर्फ इंडिया के द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंकों द्वारा भी ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। एसबीआई के बाद ओबीसी ने भी एमसीएलआर में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। ओबीसी की घटी हुई ब्याज दरें गुरुवार से लागू होंगी।



नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। सार्वजिनक क्षेत्र के बैंक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स(ओबीसी) ने कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दरों(एमसीएलआर) में 0.10 फीसदी तक की कटौती की बुधवार को घोषणा की। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(एसबीआई) ने भी ब्याज दरों में कटौती की है।
रिजर्व बैंक ऑर्फ इंडिया के द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंकों द्वारा भी ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। एसबीआई के बाद ओबीसी ने भी एमसीएलआर में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। ओबीसी की घटी हुई ब्याज दरें गुरुवार से लागू होंगी।
ओबीसी ने बताया कि एक दिन और एक महीने की समय सीमा वाले लोन पर पहले ब्याज दरें 8.30 फीसदी और 8.35 फीसदी थी। बैंक ने ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती के बाद ब्याज दरें क्रमश: 8.20 फीसदी और 8.25 फीसदी हो गई है।
अभी रेपो रेट है 5.75 फीसदी
बैंक की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि तीन महीने, छह महीने और एक साल की अवधि वाले लोन पर ब्याज दरों को 0.05 फीसदी कम किया गया है। वहीं, तीन महीने, छह महीने और एक साल की अवधि वाले लोन पर ब्याज दरें पहले क्रमश: 8.5, 8.6 और 8.7 फीसदी थीं, जो घटकर क्रमश: 8.45,  8.55 और 8.65 फीसदी हो गई है।
उल्लेखनीय है कि ओबीसी से पहले एसबीआई ने भी ब्याज दरों में 0.05 फीसद की कटौती की। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी कहा था कि रेपो रेट में कटौती का लाभ जल्द ही बैंक ग्राहकों को देंगे। साल 2019 में रेपो रेट को 0.75 फीसदी तक कम किया जा चुका है। फिलहाल रेपो रेट 5.75 फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *