अमेरीका के शॉपिंग प्लाजा में विस्फोट, 20 से ज्यादा घायल

0

अधिकारियों के हवाले से बताया कि रेस्तरां पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और पास के व्यवसायिक संस्थान और कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।



प्लान्टेशन (फ्लोरिडा) 07 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण फ्लोरिडा के शॉपिंग प्लाजा में शनिवार को एक खाली पिज्जा रेस्तरां में शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कंक्रीट के टुकड़े काफी दूर जाकर गिरे।

समाचार एजेंसी एपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि रेस्तरां पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और पास के व्यवसायिक संस्थान और कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन दमकल कर्मियों को गैस की टूटी लाइनें दिखी हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी एलेक्स कार्वर ने बताया कि विस्फोट से कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े 45 मीटर दूर तक जाकर गिरे और सड़क पर 100 गज दूरी तक धातु के टुकड़े बिखरे पड़े हैं।

पुलिस सार्जेंट जेसिका रेयान ने बताया कि कम से कम 21 लोग घायल हुए है। हालांकि किसी की जान को खतरा नहीं है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *