हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने ली भाजपा की सदस्यता

0

इसी साल मार्च में सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की भी खबरें आई थी।



नई दिल्ली, 07 जुलाई (हि.स.)। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने रविवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश दिल्ली भाजपा द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस सदस्यता अभियान में भाजपा महासचिव शिवराज सिंह चौहान,संगठन महामंत्री रामलाल,केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आदि नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इसी साल मार्च में सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की भी खबरें आई थी। हालांकि बाद में चौधरी ने उन खबरों का खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी पार्टी में शामिल होने से पूर्व वे लोगों को पहले बताएंगी।

इस घटना के कुछ दिन बाद ही उनकी एक और तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वे भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ नजर आई। तब ये कयास लगाए जा रहे थे कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। आज आखिरकार वे भाजपा में शामिल हो ही गईं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *