गाजियाबाद: मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

0

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल -तमंचा 315 बोर, कारतूस और बाइक बरामद



गाजियाबाद, 07 जुलाई (हि.स.)। लोनी थाना पुलिस ने शनिवार रात चिरोड़ी पुलिस चौकी के पास से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे लोनी थानांर्गत चिरोड़ी चौकी के सामने पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका गया लेकिन वे नहीं रुके। थाना लोनी पलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की और निठोरा के पास से एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तर कर लिया। हालांकि दूसरा साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूछताछ के बाद पता चला कि घायल बदमाश फिरोज पुत्र अफजाल खान निवासी प्रेम नगर थाना लोनी है। उसके कब्जे से तमंचा 315 बोर मय कारतूस एवं बाइक बरामद हुई है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
फिरोज की गिरफ्तारी पर लोनी थानाक्षेत्र में लूट के एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा उसपर विभिन्न थानों पर लूट/डकैती/गैंगस्टर के केस दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले 48 घंटों के दौरान गाजियाबाद पुलिस तीन इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों ही बदमाश 25 हजार के इनामी हैं और मुठभेड़ के दौरान तीनों को ही गोली लगी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *