लीबिया में संघर्ष की शुरुआत से अब तक 1000 लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ

0

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्विटर पर लिखा कि इस हफ्ते तजौरा के प्रवासी केन्द्र पर हुए हमले में 53 लोगों की मौत हो गई और 130 लोग घायल हुए हैं। कुल मिलाकर मरने वालो की संख्या 1000 और घायलों की संख्या 5000 है। डब्ल्यूएचओ ने आग्रह किया है कि इस समस्या का शीघ्र ही शांतिपूर्ण हल निकाला जाए।



त्रिपोली, 06 जुलाई (हि.स.)। लीबिया में अब तक खलीफा हफ्तार नीत लीबियन नेशनल आर्मी (एलएनए) और यूएन समर्थित गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड के बीच शुरू हुए हिंसक संघर्ष में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट से शनिवार को मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक इन आंकडों में मंगलवार को तजौरा के हिरासत केन्द्र में हुए हमले में मारे गए 53 प्रवासी भी शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्विटर पर लिखा कि इस हफ्ते तजौरा के प्रवासी केन्द्र पर हुए हमले में 53 लोगों की मौत हो गई और 130 लोग घायल हुए हैं। कुल मिलाकर मरने वालो की संख्या 1000 और घायलों की संख्या 5000 है। डब्ल्यूएचओ ने आग्रह किया है कि इस समस्या का शीघ्र ही शांतिपूर्ण हल निकाला जाए।

उल्लेखनीय है कि लीबिया अस्थिर राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति का सामना कर रहा है। तानाशाह मुआम्मग गद्दाफी के निधन के बाद से लीबिया को दो गुटों में बांट दिया गया है। एलएनए लीबिया के पूर्वी भाग को नियंत्रित करता है जबकि यूएन समर्थित जीएनए लीबिया के पश्चिमी क्षेत्र पर नियंत्रण रखता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *