बजट 2019: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की आम बजट की प्रशंसा

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश के लिए ’’हर घर जल’’ योजना की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार में पहले से ही सात निश्चय के अन्तर्गत “हर घर नल का जल’’ योजना को लागू किया जा रहा है।



पटना, 05 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये 2019-20 के आम बजट की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का केंद्र का लक्ष्य प्रशंसनीय है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश के लिए ’’हर घर जल’’ योजना की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार में पहले से ही सात निश्चय के अन्तर्गत “हर घर नल का जल’’ योजना को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने का निर्णय पर्यावरण के हित में है। “स्वच्छ भारत मिशन’’ का विस्तारीकरण करते हुए गाँव में ठोस कचरा प्रबंधन लागू करने की व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का दृष्टिकोण स्वागत योग्य एवं प्रशंसनीय है। नीतीश कुमार ने कहा कि रेलवे की योजनाओं को पूर्ण करने के लिए जन-निजी-भागीदारी के तहत राशि उगाही की बात कही गई है। सरकार को ध्यान देना चाहिए कि इससे यह संदेश न जाए कि रेलवे का निजीकरण किया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *