बजट 2019 : वर्ष 2024 तक हर घर तक पहुंचाया जाएगा पानी: निर्मला सीतारमण

0

अपने भाषण में वित्तमंत्री ने बताया कि स्फूर्ति के जरिए देश में 100 नए क्लस्टर बनाए जाएंगे। 20 प्रौद्योगिकी बिजनेस इंक्यूबेटर स्थापित किए जाएंगे, जिसके जरिए 20 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। वित्तमंत्री ने ऐलान किया कि कृषि के क्षेत्र में भी अब निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।



नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की प्राथमिकता में शामिल परियोजनाओं के लक्ष्य की जानकारी दी। निर्मला ने कहा कि हमारी सरकार ने पानी के लिए जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है। जल आपूर्ति के लक्ष्य को लागू किया जा रहा है, 1500 ब्लॉक की पहचान की गई है। इसके जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 2024 तक हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य है।
अपने भाषण में वित्तमंत्री ने बताया कि स्फूर्ति के जरिए देश में 100 नए क्लस्टर बनाए जाएंगे। 20 प्रौद्योगिकी बिजनेस इंक्यूबेटर स्थापित किए जाएंगे, जिसके जरिए 20 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। वित्तमंत्री ने ऐलान किया कि कृषि के क्षेत्र में भी अब निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।
वित्तमंत्री ने कहा कि 10 हजार नए किसान उत्पादक संघ बनेंगे, दाल के मामले में देश आत्मनिर्भर बना है। हमारा लक्ष्य आयात पर कम खर्च करना है। इसके साथ डेयरी के कामों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी हो सकता है। किसान को उसकी फसल का सही दाम देना हमारा लक्ष्य है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *