मुंबई विमानतल पर ओमन एयर विमान की रिलैंडिंग, 200 यात्री बचाए गए

0

मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल के प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को शाम 4 बजकर 42 मिनट पर मस्कट जाने के लिए ओमान एयरलाईंस का विमान 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भरा था। 10 मिनट बाद ही इस विमान का एक इंजन फेल हो गया।



मुंबई, 03 जुलाई (हि.स.)। मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर 10 मिनट पहले ही उड़े ओमान एयरलाईंस के विमान की 4 बजकर 52 मिनट पर रिलैंडिंग करवाई गई। इसके बाद विमान में सवार 200 यात्रियों को विमानतल पर सुरक्षित उतारा गया। इससे यात्रियों ने राहत की सास ली।
मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल के प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को शाम 4 बजकर 42 मिनट पर मस्कट जाने के लिए ओमान एयरलाईंस का विमान 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भरा था। 10 मिनट बाद ही इस विमान का एक इंजन फेल हो गया। इसकी जानकारी तत्काल मुंबई विमानतल प्राधिकरण को मिली। इसके बाद तत्काल ओमान एयरलाईंस के विमान को रिलैंडिंग की अनुमति दी गई। इसलिए ओमान एयर लाईंस के विमान ने फिर से 10 मिनट के बाद मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर रिलैंडिंग की जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। खबर लिखे जाने तक इस विमान के इंजन की मरम्मत का काम शुरू हो गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *