यूरोपीय समुदाय के दो संगठनों में मुख्य पदों पर दो महिलाएं नामित

0

उर्सला को यूरोपीय यूनियन के मुखिया जीन-क्लोड जूंकर की जगह पर बनाया गया है, जबकि लगार्डे यूरोपीय सेंट्रल बैंक में शीर्ष पद पर नामित पहली महिला होंगी।



लॉस-एंजेल्स, 03 जुलाई (हि.स.)। यूरोप में दो शीर्ष महिलाओं जर्मन रक्षा मंत्री उर्सला वोंडेर लेएन और आईएमएफ चीफ क्रिस्टीन लगार्डे को क्रमश: यूरोपियन यूनियन तथा यूरोपियन सेंट्रल बैंक का मुखिया बनाए जाने के प्रस्ताव की खबर को न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। उर्सला को यूरोपीय यूनियन के मुखिया जीन-क्लोड जूंकर की जगह पर बनाया गया है, जबकि लगार्डे यूरोपीय सेंट्रल बैंक में शीर्ष पद पर नामित पहली महिला होंगी।
न्यूयॉर्क टाइम्स में लगार्डे ने कहा है कि जब-जब समस्याएं आती हैं, महिलाओं को प्रमुख भूमिका निभाने के लिए उत्तरदायित्व दिया जाता है। उर्सला को जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल का विश्वास पात्र बताया जाता है।
आइरिश प्रधानमंत्री लीओ वारडकर ने टिप्पणी की है कि यूरोपीय यूनियन ने दो महिलाओं की नियुक्ति कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह लिंग भेद नहीं करता। इन महिलाओं के चयन के  अलावा यूरोपीय लीडर्स को पांच विभिन्न पदों के लिए भी उच्चाधिकारियों की तलाश थी। बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क का स्थान लेंगे, जबकि स्पेन के जोसेप बोर्रेल विदेश नीति के मुखिया बनाए गए हैं। यूरोपीय संसद के अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *