नोटबंदी का जीडीपी पर असर नहीं: सीतारमण

0

वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में सकल घरेलू उत्पाद 8.2 फीसदी और 2017-18 में 7.2 फीसदी और 2018-19 में 6.8 फीसदी रही।



नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। नोटबंदी के कारण सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट नहीं आई, बल्कि एग्रीकल्चर सेक्टर में कम विकास होने की वजह से जीडीपी में गिरावट आई है। यह कहना है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का। वह मंगलवार को राज्य सभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह द्वारा पूछे गए एक पूरक सवाल का जवाब दे रही थीं।

दुनिया के सबसे तेज विकसित अर्थव्यवस्था
वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में सकल घरेलू उत्पाद 8.2 फीसदी और 2017-18 में 7.2 फीसदी और 2018-19 में 6.8 फीसदी रही। इसके बावजूद हम दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होती हुई अर्थव्यवस्था हैं। इसकी वजह हमारी सरकार का मुख्य एजेंडा देश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाना है। साथ ही हम कई क्षेत्रों में तेजी से विकास के लिए कई सारे कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि जीडीपी ग्रोथ में बढ़ोतरी लाई जाए।
एक अन्य सवाल के जवाब में सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि 1 लाख रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी की घटना कम होकर वित्त वर्ष 2018-19 में 6735 रह गई है। बीते वित्त वर्ष में 9866 थी। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 2,836 करोड़ रुपये की 6,735 बैंक धोखाधड़ी की घटनाएं हुईं। यह बीते वर्ष की तुलना में 4,228 करोड़ रुपये की 9,866 घटनाए से कम थी। मंत्री ने कहा कि फाइनेंशियल सिस्टम में अनुशासन की कमी और एक सुस्त क्रेडिट कल्चर की वजह से धोखाधड़ी की संभावना को बढ़ावा मिलता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *