दिल्ली: प्लॉट के विवाद में बदमाशों ने चार लोगों को मारी गोली

0

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मितराऊं गांव में 400 गज के प्लॉट को लेकर दो पक्षों में करीब तीन साल से विवाद चल रहा है। यह विवाद देर रात झगड़े में तब्दील हो गया और रात करीब 11.30 बजे बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष लाठी-डंडे लेकर खड़ा हो गया, तो दूसरे पक्ष की तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई जिसमें चार लोगों को गोली लगी है।



नई दिल्ली, 02 जुलाई (हि.स.)। द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके स्थित मितराऊं गांव में सोमवार देर रात एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के चार लोगों को गोली मारी गई, जबकि पांचवें पर पत्थर से हमला किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घायलों की पहचान अमरजीत गहलोत, सतीश, सुदर्शन, नवीन और समर सिंह के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
तीन साल से चल रहा था विवाद
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मितराऊं गांव में 400 गज के प्लॉट को लेकर दो पक्षों में करीब तीन साल से विवाद चल रहा है। यह विवाद देर रात झगड़े में तब्दील हो गया और रात करीब 11.30 बजे बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष लाठी-डंडे लेकर खड़ा हो गया, तो दूसरे पक्ष की तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई जिसमें चार लोगों को गोली लगी है। दो लोगों को पेट में और दो को शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी, जबकि एक पर पत्थर से हमला किया गया है। गोलीबारी में अमरजीत के पेट में दो गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बाकी तीन की हालत खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी की छानबीन लोकल पुलिस और  स्पेशल स्टाफ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *