बारिश से बेहाल मुंबई में नौसेना ने भी संभाला मोर्चा, कुर्ला से 1000 लोगों को निकाला सुरक्षित

0

भारतीय नैसेना की ओर से बताया गया कि नेवी के जवानों को बरसात में राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। महानगर पालिका प्रशासन द्वारा इस मामले में मदद की अपील की गई थी।



मुंबई, 02 जुलाई (हि.स.)। मुंबई के निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नौसेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार से ही मुंबई में भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश से बृहन्मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। पूर्वी उपनगर के कुर्ला क्षेत्र में मीठी नदी के किनारे फंसे नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना की मदद मांगी गई थी।
भारतीय नैसेना की ओर से बताया गया कि नेवी के जवानों को बरसात में राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। महानगर पालिका प्रशासन द्वारा इस मामले में मदद की अपील की गई थी। इसके बाद आईएनएस तानाजी और सामग्री संगठन (मटेरियल ऑर्गेनाइजेशन) की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। राहत व बचाव कार्य में नौसेना के गोताखोर टीम भी शामिल हो गई है।
आईएनएस तानाजी की टीम ने अत्यधिक जलभराव और पानी में बंद हो चुके वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। कुर्ला के क्रांति नगर, हलावपुल समेत कई निचले लाकों में रहने वालों के घरों में पानी भर गया है। नेवी के अधिकारियों ने इन इलाकों में रहने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए लाइफबोट और लाइफ-जैकेट एवं अन्य सेफ्टी गियर की मदद से सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नौसेना की टीमों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लगभग 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *