विंबलडन: उलटफेर का शिकार हुईं वीनस, 15 वर्षीय गौफ ने दी शिकस्त

0

वीनस को महिला एकल के पहले दौर में 15 वर्षीय हमवतन खिलाड़ी कोरी ‘कोको’ गौफ ने शिकस्त दी।



लंदन, 02 जुलाई (हि.स.)। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पहले दौर में उलटफेर का शिकार हो गई हैं। वीनस को महिला एकल के पहले दौर में 15 वर्षीय हमवतन खिलाड़ी कोरी ‘कोको’ गौफ ने शिकस्त दी।
गौफ ने पांच बार की विबंडलन चैम्पियन वीनस को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। यह मुकाबला विंबलडन के ऑल इंग्लैंड क्लब में खेला गया। मैच जीतने के बाद गौफ ने कहा,”मैं सुपर सॉक्ड हूं, साथ ही मैं बहुत खुशकिस्मत भी हूं कि विंबलडन ने मुझे वाइल्ड कार्ड दिया और मुझे खेलने का मौका मिला।” गॉफ ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह वीनस को शिकस्त दे पाएंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *