प्रियंका शर्मा के भाई की अवमानना याचिका पर प. बंगाल सरकार को नोटिस

0

याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट से तुरंत रिहाई का आदेश मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने दो दिन बाद रिहा किया था। पिछले 14 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड इमेज शेयर करने के मामले में बीजेपी नेता प्रियंका शर्मा को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था।



नई दिल्ली, 01 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मजाकिया तस्वीर पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार हुई बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा के भाई ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट से तुरंत रिहाई का आदेश मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने दो दिन बाद रिहा किया था। पिछले 14 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड इमेज शेयर करने के मामले में बीजेपी नेता प्रियंका शर्मा को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। पुलिस ने प्रियंका शर्मा को 15 मई की सुबह रिहा किया था। सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका शर्मा को निर्देश दिया था कि वे रिहा होने के बाद माफी मांगेंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *