किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: 24 लोगों की मौत, 13 गंभीर

0

सोमवार सुबह एक यात्री बस (जेके17-6787) केश्वान से किश्तवाड़ की तरफ जा रही थी। श्रीगिरी के पास पहुंचते ही चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस गहरी खाई में गिर गई।



कुपवाड़ा, 01 जुलाई (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले के केश्वान इलाके़ में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार सुबह एक यात्री बस (जेके17-6787) केश्वान से किश्तवाड़ की तरफ जा रही थी। श्रीगिरी के पास पहुंचते ही चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम के साथ बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 24 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 13 गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय अस्पताल भेज गया है।
बताया जा रहा है कि बस में तय सीट से अधिक लोग सवार थे। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *