डलस में लघु विमान हैंगर से टकराया, सभी दस यात्रियों में मौत

0

दोहरे इंजन का लघु विमान बीचक्राफट सुपर किंग एयर 350 रविवार को डलस से बीस मील दूर नॉर्थ में एडिसन म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय हैंगर से टकराकर दुर्घटनाुग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी दस लोगों की मौत हो गई।



लॉस एंजेल्स, 01 जुलाई (हि.स.)। दोहरे इंजन का लघु विमान बीचक्राफट सुपर किंग एयर 350 रविवार को डलस से बीस मील दूर नॉर्थ में एडिसन म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय हैंगर से टकराकर दुर्घटनाुग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी दस लोगों की मौत हो गई।

फ़ेडरल एवीएशन एडमिनिस्ट्रेशन के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। यह विमान सेंट पिट्सबर्ग, फ़्लोरिडा के लिए उड़ान भर रहा था। इस दुर्घटना के बाद अग्निशमन अधिकारियों ने आग पर क़ाबू पाने की कोशिश की लेकिन वह विमान जलने से नहीं बचा सका।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *