महिलाओं को परेशान करने वालों का अब खैर नहीं, रेड जैकेट में पहुंचेगा एंटी रोमियो स्कवायड

0

महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर लगेगा अंकुशहर स्कूल के बाहर लग रहे पिंक लेटर बॉक्स, महिलाएं डाल सकेंगी शिकायत 



गाजियाबाद, 27 जून (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को सबक सिखाने की तैयारी कर लिए हैं। जिसके चलते एंटी रोमियो स्कवायड को चुस्त व दुरुस्त किया जा रहा है। अब किसी महिला के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर लाल रंग की जैकेट पहने हुए एंटी रोमियो स्कवायड के सिपाही मौके पर पहुंचेंगे और अपराध करने वालों को सबक सिखाएंगे। इतना ही ही पुलिस शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पिंक कलर के लेटर बॉक्स भी लगवा रही है जिसमें पीड़ित महिला अपनी शिकायत लिख कर डाल सकती है। महिला चाहे तो अपना नाम पता लिखें बगैर भी शिकायती पत्र डाल सकती है।
  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया के एंटी रोमियो स्कवायड एक जुलाई से पूरी तरह से सक्रिय हो जायेगा। प्रत्येक थाने में एक स्कवायड है। जिले में कुल 17 थाने हैं।
  श्री जादौन ने बताया कि एंटी रोमियो स्कवायड में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बराबर-बराबर होगी। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र के करीब पांच सौ तथा शहरी क्षेत्र में करीब 100 लेटर बॉक्स लगाएं जा रहे हैं। जो पिंक कलर के होंगे। इन लेटर बॉक्स में पीड़ित महिला अपनी शिकायत अपना नाम लिखे बिना भी डाल सकती है। पुलिस प्रत्येक दो दिन में इन लेटर बॉक्स को खोलकर निकलेगी और शिकायत के आधार पर करवाई करेगी।
  उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में सत्ता संभालते ही योगी सरकार ने एंटी रोमियो स्कवायड का गठन किया था और सक्रिय किया गया था लेकिन कुछ आरोप लगने के बाद यह निष्क्रिय हो गया था लेकिन अब एक बार फिर इसे सक्रिय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *