कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या

0

फरीदाबाद के सेक्टर-09 स्थित जिम में सुबह करीब नौ बजे विकास एक्सरसाइज के लिए जिम जा रहे थे, तभी गाड़ी से उतरते समय अज्ञात बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद उन्हें सेक्टर-8 के सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



फरीदाबाद, 27 जून (हि.स.)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी । घटना सेक्टर-9 स्थित जिम के बाहर की है, जहां वे प्रतिदिन एक्सरसाइज करने के लिए जाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरीदाबाद के सेक्टर-09 स्थित जिम में सुबह करीब नौ बजे विकास एक्सरसाइज के लिए जिम जा रहे थे, तभी गाड़ी से उतरते समय अज्ञात बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद उन्हें सेक्टर-8 के सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि विकास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के काफी करीबी थे। कई वर्ष से राजनीति में सक्रिय विकास चौधरी तेजी से राजनीति की सीढ़ियां चल रहे थे। इस दौरान उनके कई दुश्मन भी बन गए, जिसके चलते वह हमेशा अपने साथ तीन से चार निजी सुरक्षाकर्मी रखते थे। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।फरीदाबाद में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बीते बुधवार को भी दिन-दहाड़े गांव केली के पास कार सवार एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *