गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे शहीद एसएचओ अरशद खान के घर, जताई संवेदना

0

उल्लेखनीय है कि अनंतनाग बस स्टैंड के समीप केपी रोड पर 12 जून की शाम मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था। इस हमले के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की तथा ग्रेनेड फेंके थेे।



श्रीनगर, 27 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यानि गुरुवार सुबह आतंकी हमले में शहीद एसएचओ अरशद खान के श्रीनगर के करन नगर स्थित निवास स्थान पहुंचे। वहां पहुंच गृहमंत्री ने शहीद एसएचओ के परिजनों से मुलाकात की और एसएचओ अरशद खान की शहादत पर अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान गृह मंत्री केे साथ सुरक्षा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि अनंतनाग बस स्टैंड के समीप केपी रोड पर 12 जून की शाम मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था। इस हमले के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की तथा ग्रेनेड फेंके थेे। इसी हमले में एसएचओ अरशद खान गम्भीर रूप से घायल हुए थे। उन्होंने इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए थे, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *