शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल

0

सोमवार और मंगलवार के आंकड़ों को देखते हुए फिल्मी कारोबार के जानकार मान रहे हैं कि पहले सप्ताह में कबीर सिंह की कमाई 125 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है।



मुम्बई, 26 जून (हि.स.)। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखते हुए पांचवें दिन सौ करोड़ के क्लब में जगह बना ली। सोमवार तक 88 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली कबीर सिंह ने मंगलवार को 16.53 करोड़ का कारोबार किया, जिसके साथ ही पांच दिन में फिल्म का कुल कारोबार 104.90 करोड़ हो गया।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के बाद शाहिद कपूर की ये दूसरी ऐसी फिल्म है, जो 5 दिनों में 100 करोड़ की क्लब में शामिल हुई है। सोमवार और मंगलवार के आंकड़ों को देखते हुए फिल्मी कारोबार के जानकार मान रहे हैं कि पहले सप्ताह में कबीर सिंह की कमाई 125 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है। गुरुवार को विश्वकप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का कारोबार कम हो सकता है। सोलो हीरो के तौर पर शाहिद की ये पहली फिल्म है जो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इस साल रिलीज फिल्मों में ये सातवीं फ़िल्म है जो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी वाली ये फ़िल्म तेलुगु फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *