तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों पर 18 जुलाई को होगा मतदान

0

वर्तमान में इन छह सीटों में से चार अन्नाद्रमुक के पास है। एक से द्रमुक नेत्री कन्नीमोई और एक से माकपा नेता डी राजा सांसद हैं। इनमें से पांच सीटों पर सांसदों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने जा रहा है।



नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत सभी सीटों पर 18 जुलाई को मतदान होगा।

वर्तमान में इन छह सीटों में से चार अन्नाद्रमुक के पास है। एक से द्रमुक नेत्री कन्नीमोई और एक से माकपा नेता डी राजा सांसद हैं। इनमें से पांच सीटों पर सांसदों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने जा रहा है। वहीं एक सीट कन्नीमोई के लोकसभा के लिए चुने जाने से खाली हुई है। इन छह सीटों पर 18 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आयेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *