महिला फुटबॉल विश्व कप : अमेरिका क्वॉर्टरफाइनल में

0

अमेरिका ने इस मैच में जोरदार शुरूआत की। मैच के सातवें मिनट में अमेरिकी टीम को पेनाल्टी मिली,जिसे मेगन रपीनो ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।



रिम्स (फ्रांस), 25 जून (हि.स.)। अमेरिका ने फीफा महिला विश्व कप के क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंतिम 16 के मुकाबले में अमेरिकी टीम ने स्पेन को 2-1 से शिकस्त दी। क्वॉर्टर फाइनल में अमेरिका का सामना मेजबान फ्रांस से होगा।
अमेरिका ने इस मैच में जोरदार शुरूआत की। मैच के सातवें मिनट में अमेरिकी टीम को पेनाल्टी मिली,जिसे मेगन रपीनो ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल के दो मिनट बाद ही स्पेनिश टीम ने वापसी की। जेनिफर हेरमोसो ने शानदार खेल दिखाया और टूर्नामेंट का अपना तीसरा गोल करते हुए स्पेन को 1-1 की बराबरी दिला दी। पहले हाफ में इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। मैच के 76वें मिनट में अमेरिका को एक और पेनाल्टी मिली। इस बार भी रेपीनो ने मौके को भुनाते हुए गोल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *