‘आपातकाल’ देश के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला : केजरीवाल

0

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 44 वर्ष पहले आज के ही दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) द्वारा लगाए गए आपातकाल के साथ देश ने भारतीय संविधान पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला देखा। आइए हम सब मिलकर इस महान लोकतंत्र के संविधान पर दोबारा ऐसा हमला ना होने देने का संकल्प लें।



नई दिल्ली, 24 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 44 साल पहले देश में लगे आपातकाल को भारतीय इतिहास में लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 44 वर्ष पहले आज के ही दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) द्वारा लगाए गए आपातकाल के साथ देश ने भारतीय संविधान पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला देखा। आइए हम सब मिलकर इस महान लोकतंत्र के संविधान पर दोबारा ऐसा हमला ना होने देने का संकल्प लें।

उल्लेखनीय है कि आज से ठीक 44 साल पहले 25 जून,1975 की आधी रात को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी, जो 21 मार्च,1977 तक लगी रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *