प्रेम सिंह तमांग के मुख्यमंत्री बनने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती.

0

सिक्किम के पशुपालन मंत्री रहते हुए साढ़े नौ लाख रुपये का घोटाला किया था। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए एक साल की कैद की सजा सुनाई थी।



नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के मुख्यमंत्री बनने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि भ्रष्टाचार के मामले में 2017 में दोषी करार दिए गए तमांग इस पद के लिए कानूनी रूप अयोग्य हैं। इस मामले को जब जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया गया तो कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से मना करते हुए कहा कि 10 दिन के भीतर मामले पर सुनवाई होगी।
तमांग पर आरोप है कि उन्होंने 1994 से 1999 के बीच सिक्किम के पशुपालन मंत्री रहते हुए साढ़े नौ लाख रुपये का घोटाला किया था। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए एक साल की कैद की सजा सुनाई थी। इस सजा पर सिक्किम हाईकोर्ट ने भी मुहर लगाई थी, जिसके बाद उन्हें 10 अगस्त,2017 से 10 अगस्त,2018 तक जेल में गुजारना पड़ा था। तमांग ने पिछले 27 मई को सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि तमांग अभी सिक्किम विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *