देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी की सूची

0

समोवार देर रात गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें नौ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं, मकरंद देऊस्कर को पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन से एक बार फिर भोपाल पुलिस मुख्यालय इंटेलिजेंस में भेजा गया है।



भोपाल, 25 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। समोवार देर रात गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें नौ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं, मकरंद देऊस्कर को पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन से एक बार फिर भोपाल पुलिस मुख्यालय इंटेलिजेंस में भेजा गया है।
इसके अलावा भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कई सहायक पुलिस महानिरीक्षकों को अलग-अलग जिलों में दायित्व सौंपा गया है। इसमें हिमानी खन्ना को सहायक पुलिस निरीक्षक कार्यालय महिला अपराध जबलपुर, जगत सिंह राजपूत को सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिण्ड, तरुण नायक को सेनानी विशेष शाखा हॉकफोर्स पुलिस मुख्यालय भोपाल, वीरेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक पीटीएस उज्जैन, निमिष अग्रवाल को सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल सागर, यांगचेन डोलकर भुटिया को सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इन्दौर, दीपक कुमार शुक्ला को सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाड़ा और मनोज कुमार श्रीवास्तव को सेनानी 29वीं वाहिनी विसबल दतिया में नवीन पदस्थापना की गई है। वर्तमान में यह सभी पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा उज्जैन पीटीएस पुलिस अधीक्षक अनुराग शर्मा को सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *