कबीर सिंह के बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन

0

कमाई के इन आंकड़ों के साथ पहले वीकंड में कमाई के मामले में यह फिल्म इस साल की फिल्मों में नंबर तीन पर पहुंच गई।



मुंबई, 24 जून (हि.स.)। इस शुक्रवार को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने पहले तीन दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है। रिलीज वाले दिन 20.21 करोड़ का धमाकेदार कारोबार करने के बाद इस फिल्म ने अगले दिन, यानी शनिवार को 22.71 करोड़ का कारोबार किया। रविवार को इस फिल्म के कारोबार में जबरदस्त उछाल आया, जब इसका कलेक्शन 27.91 करोड़ तक पहुंच गया। इस तरह से पहले वीकंड में कबीर सिंह की कमाई 70.83 करोड़ तक पहुंच गया।
कमाई के इन आंकड़ों के साथ पहले वीकंड में कमाई के मामले में यह फिल्म इस साल की फिल्मों में नंबर तीन पर पहुंच गई। तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस हिंदी रीमेक के पहले वीकंड के कारोबार को देखते हुए फिल्मी कारोबार के जानकारों का पहले सप्ताह के कारोबार को लेकर अनुमान है कि यह फिल्म पहले सप्ताह में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।
जानकारों की राय में, सबसे अहम देखने वाली बात यह होगी कि सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या रहेगा? जानकारों के अनुसार सोमवार को यदि फिल्म का कारोबार दस करोड़ तक रहा, तो फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *