बेंगलुरु : वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

0

यह महिला पहले भारतीय नागरिक थी लेकिन पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने के बाद उसने पाकिस्तानी नागरिकता ले ली थी। पुलिस के अनुसार, शबाना ने वर्ष 1987 में पाकिस्तानी नागरिक नूर मोहम्मद से शादी की और पड़ोसी देश चली गई। वह बाद में पाकिस्तानी नागरिक बन गई।



बेंगलुरु, 24 जून (हि.स.)। वीजा अवधि खत्म हो जाने के बाद भी शहर के सिद्दापुरा में रह रही 50 वर्षीय पाकिस्तानी महिला शबाना नासिरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह महिला पहले भारतीय नागरिक थी लेकिन पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने के बाद उसने पाकिस्तानी नागरिकता ले ली थी। पुलिस के अनुसार, शबाना ने वर्ष 1987 में पाकिस्तानी नागरिक नूर मोहम्मद से शादी की और पड़ोसी देश चली गई। वह बाद में पाकिस्तानी नागरिक बन गई।
साल 2010 में उसने पति को तलाक दे दिया और पर्यटक वीजा पर भारत आई। शबाना यहां न केवल अवैध रूप से रह रही थी बल्कि इस दौरान उसने अपने नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन और पेंशन प्रमाणपत्र भी हासिल कर लिया। हालांकि, वीजा के विस्तार और भारतीय नागरिकता सम्बन्धी शबाना का आवेदन अभी भी लंबित है। सिद्दापुरा पुलिस थाने के निरीक्षक कृष्णमूर्ति की शिकायत के आधार पर शबाना पर विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *