दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय दो लुटेरे गिरफ्तार

0

थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महागुन मॉल के पास से चौकी प्रभारी वैशाली अंजनी कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान दिल्ली-एनसीआर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य बुलंदशहर निवासी गोलू उर्फ अनुज, मुरादनगर निवासी छोटे को गिरफ्तार किया है।



गाजियाबाद, 23 जून (हि.स.)। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल, पर्स, चेन लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक बाइक बरामद की है।

थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महागुन मॉल के पास से चौकी प्रभारी वैशाली अंजनी कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान दिल्ली-एनसीआर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य बुलंदशहर निवासी गोलू उर्फ अनुज, मुरादनगर निवासी छोटे को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि यह शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो मोटर साइकिल पर घूम-घूम कर राहगीरों के मोबाइल, पर्स, चेन लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *