पंकज आडवाणी ने जीता एशियन स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब.

0

33 साल के पंकज आडवाणी ने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 21 विश्व चैम्पियनशिप खिताब और विभिन्न प्रारूपों में 9 एशियन खिताब हासिल किये हैं।



नई दिल्ली, 22 जून (हि.स.)। भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने एशियन स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले आडवाणी ने थाईलैंड के थनावत तिरपोंगपैबून को 6-3 से शिकस्त दी। आडवाणी ने तिरपोंगपैबून को 10-52, 1-97(97), 95(54)-1, 110(75)-1, 69-43, 71(60)-44, 80-49, 72-42, 67(50)-1 से हराया।
33 साल के पंकज आडवाणी ने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 21 विश्व चैम्पियनशिप खिताब और विभिन्न प्रारूपों में 9 एशियन खिताब हासिल किये हैं। वह विश्व के इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एशियाई और विश्व चैंपियनशिप के हर प्रारूप में जीत दर्ज की है। वो बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों ही खेलों में ऐसा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *