शूटिंग के दौरान दिशा पटानी को लगी चोट

0

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत में हीरोइन रहीं दिशा पटानी को लेकर खबर है कि अब वे मलंग के अगले शेड्यूल में शूटिंग करेंगी, जो अगस्त में होने की संभावना है। फिल्म भरत की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन के दौरान भी दिशा पटानी को चोटें लग गई थीं।



मुंबई, 22 जून (हि.स.)। फिल्म मलंग के सेट पर दिशा पटानी को चोट लगने की खबर मिली है। कहा जा रहा है कि एक सीन में स्टंट करते हुए उनको चोट लगी, जिसके बाद उनको डाक्टरों ने दो दिन का आराम करने की सलाह दी। ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत में हीरोइन रहीं दिशा पटानी को लेकर खबर है कि अब वे मलंग के अगले शेड्यूल में शूटिंग करेंगी, जो अगस्त में होने की संभावना है। फिल्म भरत की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन के दौरान भी दिशा पटानी को चोटें लग गई थीं।
मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दिशा के अलावा प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर, कुणाल खेमू और आदित्य राय कपूर हैं। दिशा की जोड़ी आदित्य राय कपूर के साथ बताई गई है। इस सेटअप में दिशा पहली बार काम कर रही हैं। टाइगर श्राफ की गर्लफ्रेंड के तौर पर चर्चित दिशा पटानी ने टाइगर के साथ बागी की सिक्वल में काम किया था, लेकिन इस फिल्म की तीसरी कड़ी में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी काम कर रही है। मलंग के अलावा दिशा के पास इस वक्त कोई और फिल्म नहीं है। हालांकि चर्चा है कि साजिद नडियाडवाला की कंपनी में दिशा तीन फिल्मों के लिए अनुबंधित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *