अफगानिस्तान: गोलीबारी में 12 आतंकी ढेर, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

0

पुलिस प्रवक्ता अब्दुल शाकीक सुराश ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए हैं।



काबुल, 22 जून (हि.स.)। अफगानिस्तान के पूर्वी कापिसा प्रांत के तगाब जिले में हुई मुठभेड़ में 12 आतंकी ढेर हो गए हैं। पुलिस प्रवक्ता अब्दुल शाकीक सुराश ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक तालिबानी आतंकियों ने तगाब जिले के शैपागली और नावा इलाके में गुरुवार रात हमला कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। यह गोलीबारी शुक्रवार दोपहर तक चली। इसके बाद आतंकी 12 शवों को छोड़कर भाग गए। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई। इसके साथ ही पांच आतंकी और पांच सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। फिलहाल आतंकियों के सफाये के लिए अभियान जारी है।
उल्लेखनीय है कि तालिबानी संगठन ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *