महरौली में व्यक्ति ने 3 बच्चों और पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, गिरफ्तार

0

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच यह घटना हुई। आरोपित उपेन्द्र पेशे के शिक्षक है। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन में चल रहा था।



नई दिल्ली, 22 जून (हि.स.)। दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के वार्ड-2 में एक व्यक्ति द्वारा तीन बच्चों और पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस आरोपित उपेंद्र शुक्ला (42) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच यह घटना हुई। आरोपित उपेन्द्र पेशे के शिक्षक है। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन में चल रहा था। जिस घर में यह घटना हुई, उसमें आरोपित की सास भी रहती है। सास ने बताया कि शनिवार सुबह जब उपेन्द्र के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों से मदद मांगी। ऐसे में पड़ोसियों ने पहले पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा कि सात वर्षीय लड़का, पांच व दो साल की दो बच्ची और पत्नी रिंकू शुक्ला खून से लथपथ  पड़े थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। फिलहाल घटना के संबंध में आरोपित से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *