दक्षिण पश्चिमी कंबोडिया में निर्माणाधीन इमारत गिरी, तीन की मौत

0

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इस घटना में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 को बचाया जा सका है। पीड़ित लोग कंबोडिया के नागरिक हैं। जिस समय ये इमारत गिरी, उस समय 40 से 50 मजदूर कंस्ट्रक्शन साइट पर सो रहे थे। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए और पत्थर को टुकड़े हटाने के लिए एसकेवेटर्स का प्रयोग किया गया। 



नोम पेन्ह, 22 जून (हि.स.)। दक्षिण पश्चिमी कंबोडिया के प्रिह सिहानुक प्रांत में शनिवार तड़के सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गवर्नर युन मिन ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इस घटना में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 को बचाया जा सका है। पीड़ित लोग कंबोडिया के नागरिक हैं। जिस समय ये इमारत गिरी, उस समय 40 से 50 मजदूर कंस्ट्रक्शन साइट पर सो रहे थे। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए और पत्थर को टुकड़े हटाने के लिए एसकेवेटर्स का प्रयोग किया गया।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इमारत 15 बाई 30 मीटर के पार्सल पर बनाई गई थी और 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि स्थानीय समयानुसार सिहानुक विले के कम्यून-4 में सुबह पांच बजे यह घटना घटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *