अंतरिक्ष मिशन ‘चंद्रयान -2’ को लेकर राष्ट्रपति से मिले इसरो प्रमुख सिवन

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दस साल पहले, 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-1 को चंद्रमा पर भेजा था। इसरो के चंद्रमा पर पहले मिशन के लगभग दस साल बाद अब चंद्रयान-2 लॉन्च में हुई अप्रत्याशित देरी के बाद अब पूरी तरह से तैयार है। 



नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें अगले महीने शुरू होने वाले अंतरिक्ष मिशन ‘चंद्रयान -2’ के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने उन्हें मिशन की सफलता के लिए बधाई दी है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दस साल पहले, 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-1 को चंद्रमा पर भेजा था। इसरो के चंद्रमा पर पहले मिशन के लगभग दस साल बाद अब चंद्रयान-2 लॉन्च में हुई अप्रत्याशित देरी के बाद अब पूरी तरह से तैयार है।

स्वदेशी चंद्रयान-2 मानव रहित मिशन है और यह 15 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से तड़के 2:51 बजे लॉन्च होगा। इसका कुल वजन 3800 किलो है। इस पर 603 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह मिशन चांद पर कुल 52 दिन बिताएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *