जब ‘गुलाबो-सिताबो’ में अमिताभ बच्चन दिखे मकान मालिक के लुक में

0

कैसरबाग इलाके का महमूदाबाद पैलेस आजकल अमिताभ बच्चन का घर है। वह फिल्म की कहानी के अनुसार महमूदाबाद पैलेस के मकान मालिक हैं और अपने किराएदार से परेशान हैं



लखनऊ, 21 जून (हि.स.)। इन दिनों राजधानी लखनऊ में फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन का पहला लुक शुक्रवार को सामने आया। वह मकान मालिक का किरदार निभाते हुए एक बूढ़े आदमी के रूप में दिख रहे हैं।

कैसरबाग इलाके का महमूदाबाद पैलेस आजकल अमिताभ बच्चन का घर है। वह फिल्म की कहानी के अनुसार महमूदाबाद पैलेस के मकान मालिक हैं और अपने किराएदार से परेशान हैं।फिल्म की पूरी कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। महमूदाबाद में शूटिंग के दौरान पूरी टीम अपने-अपने सीन पूरे करने में व्यस्त रही। जब अमिताभ बच्चन अपने गेटअप में आए तो पूरी टीम हैरान रह गई। उनकी नाक लम्बी मोटी हो चुकी थी। उस पर एक मोटा चश्मा चढ़ा हुआ था। एक सफेद टोपी सिर पर थी और दाढ़ी एक बूढ़े किरदार को झलका रही थी। उनका पूरा चेहरा बदल चुका था और उन्हें देखने वाला देखता ही रह गया। एक ईमानदार मकान मालिक का किरदार निभाते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने सीन की शूटिंग पूरी की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *