मध्य प्रदेश में अब राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला

0

भोपाल कलेक्टर ने किए तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले



भोपाल, 21 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबदाले का दौर नितंरत जारी है। राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थपना की है। इस संबंध में गुरुवार को देर शाम सामान्य प्रसासन विभाग द्वारा आदेश जारी किये गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की कार्मिक उप सचिव सपना एम. लोवंशी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रायसेन के अपर कलेक्टर अरुण कुमार परमार को राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव बनाया गया है, देवास नगर निगम के आयुक्त नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को धार अपर कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की उप सचिव रूही खान को गैस राहत विभाग में उप सचिव, उज्जैन संभाग के राजस्व उपायुक्त पवन कुमार जैन को इंदौर अपर कलेक्टर और झाबुआ जिला पंचायत की सीईओ जमुना भिड़े को खंडवा अपर कलेक्टर बनाया गया है।

इसी प्रकार इंदौर के अपर कलेक्टर अजय देव को उज्जैन संभाग का राजस्व उपायुक्त, निवाड़ी की अपर कलेक्टर संजना जैन को नगर निगम देवास का आयुक्त, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुसरे को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव, धार के अपर कलेक्टर संतोष टेगोरे को विद्युत वितरण कंपनी इंदौर में मुख्य महाप्रबंधक, रीवा के डिप्टी कलेक्टर अयोध्या प्रसाद द्विवेदी को सतना डिप्टी कलेक्टर और सतना के डिप्टी कलेक्टर ओम नायाण सिंह बडक़ुल को रीवा के डिप्टी कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है।

भोपाल कलेक्टर ने किए तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले

वहीं, भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा के दृष्टिगत जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के तबादले किये हैं। इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक, गीतांजली शर्मा तहसीलदार जिला कार्यालय से सम्बद्ध को अतिरिक्त तहसीलदार नजूल बैरागढ़ वृत्त, गुलाब सिंह बघेल तहसीलदार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी कलेक्टर भोपाल से अतिरिक्त तहसीलदार कोलार, अभिनव शर्मा नायब तहसीलदार जिला कार्यालय से सम्बद्ध को नजूल गोविन्दपुरा वृत्त, याचना दीक्षित नायब तहसीलदार नजूल टीटी नगर वृत्त को नजूल एमपी नगर वृत्त, डॉ. आदित्य जंघेला नायब तहसीलदार नजूल एमपी नगर वृत्त को तहसील बैरसिया तथा दिलीप द्विवेदी नायब तहसीलदार जिला कार्यालय से सम्बद्ध को नजूल शहर वृत्त में पदस्थ किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *